सनौली। अनाज मंडी बापौली के आढ़तियों की बैठक मंगलवार को मंडी प्रधान दलीप सिंह रावल की अगुवाई में हुई। जिसमें मंडी के बहुत से आढ़तियों ने भाग लिया।
बैठक में मंडी प्रधान दलीप सिंह रावल ने कहा कि भाजपा नेता रहे संजय छोक्कर द्वारा समालखा अनाज मंडी में डेढ़ साल पहले करवाई गई रैली में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने बापौली में करीब सवा करोड़ की लागत से सब्जी मंडी बनाने की घोषणा की थी लेकिन ढेड़ साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है और अभी तक सब्जी मंडी बननी शुरू नहीं हो पाई है।
मंडी प्रधान रावल ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहरलाल को अपना वादा पूरा कर आसपास के किसानों व आढ़तियों के लिए मंडी बनाने की सुविधाएं दिलाई जाएं। इस अवसर पर आढ़ती राजपाल, सुरेश, कंवर सिंह, कटार सिंह, रकम सिंह आदि रहे।