फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठंड बढ़ने के साथ बाजार में ऊनी कपड़ों की मांग में तेजी

Mon, 08 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है ऊनी कपड़ों की मांग से बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। इस बार युवाओं में ऊनी पोंचो और स्टॉल की मांग पिछले सालों की तुलना में अधिक देखने को मिल रही है। खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और युवा महिलाओं में पोंचो ट्रेंड का हिस्सा बन चुका है। बाजार में दुकानों पर रंग-बिरंगे ऊनी पोंचो की खूब बिक्री हो रही है। पोंचो इसलिए भी पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि इन्हें पहनना आसान है और साथ ही स्टाइलिश भी लगते हैं। हल्की-फुल्की ठंड में भी अच्छे से गर्म रखते हैं।
विज्ञापन


बाजार में इनकी कीमत 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की रेंज में आसानी से उपलब्ध है। बाजार में पोंचो के डिजाइन जैसे फ्रिल, बटन, कपड़े की क्वालिटी और ब्रांड के अनुसार कीमतें है। इंसार बाजार स्थित गर्ल्स वियर के दुकानदार साहिल ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में महिलाओं और लड़कियों ने ऊनी पोंचो की बिक्री में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ पोंचो की मांग बढ़ रही है। कॉलेज जाने वाली लड़कियां पोंचो ज्यादा खरीद रही है पोंचो से एक स्टाइलिश लुक मिलता है।

मॉडल टाउन की पूजा ने बताया ठंड शुरू होते ही मैंने बाजार से पोंचो खरीदा है। यह पहनने में हल्का है और कॉलेज में भी स्टाइलिश ड्रेस जैसा लगता है। स्वेटर की तुलना में पोंचो ज्यादा ट्रेंडी और कैजुअल लुक देता है। हमारे कॉलेज में ज्यादातर लड़कियां पोंचो ही पहन रही हैं। यह सर्दी में हल्का और आरामदायक रहता है। इस बार बाजार में कई नए पोंचो डिजाइन आए हैं जिनमें फ्रिल, बटन और फर बॉर्डर काफी पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें