कुरुक्षेत्र। खेड़ी मारकंडा में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार दूसरी युवती बच गई।
हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां स्कूटी पर खेड़ी मारकंडा से जा रही थी, तभी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें चपेट में ले लिया। मरने वाली युवती की पहचान पृृृथु कॉलोनी, पिहोवा निवासी रितु के रूप में हुई।
स्कूटी चालक युवती के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवती की हाल ही में ग्रुप डी में नौकरी लगी थी। रितू का परिवार मूलरूप से करनाल के गोंदर गांव का रहने वाला है। एचसी ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद