समालखा। ढोडपुर गांव के पास रविवार को एक कार का संतुलन बिगड़ने से दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। कार चालक को वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक की मदद से बचा लिया। लेकिन कार का पता नहीं चल पाया। कार की तलाशी के लिए देर शाम तक सर्च अभियान जारी है।
मिली जानकारी अनुसार सिवाह गांव निवासी सतेंद्र रविवार को अपनी कार से ससुराल सरढाना गांव जा रहे थे। जब वह ढोडपुर गांव के पास पहुंचा तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह कार सहित नहर में जा गिरा। नहर में गिरते ही रास्ते से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने रोककर नहर में छलांग लगाई। नहर में गिरते-गिरते सतेंद्र ने भी समझदारी दिखाते हुए तुरंत कार का सनरूफ खोल दिया। वह गाड़ी के ऊपर से निकल आया। जिसे नहर में कूदकर ट्रक चालक ने कार चालक को बचा लिया। कार नहर में बह गई। सरकारी गोताखोरों के द्वारा नहर में कार की तलाश की जा रही।