फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिद्वार के लिए रोडवेज बसों की मांग बढ़ी, 15 अतिरिक्त बसें लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत डिपो से हरिद्वार के लिए बसोंं की मांग रोजाना बढ़ रही है। रोडवेज के 15 बसों के यूपी और उत्तराखंड से परमिट लिए गए हैं। साथ ही बढ़ती मांग को लेकर रोडवेज अधिकारियों द्वारा संबंधित तैयारियोंं को पूरा कर लिया गया है। भीड़ ज्यादा होने के कारण हर आधे घंटे में ही बसोंं को हरिद्वार के लिए भेजा जा रहा है। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। सुबह पांच बजे से लेकर दिनभर हरिद्वार के लिए बसोंं का आवागमन चलता रहता है। क्योंकि इस समय बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यात्री किरणपाल, राकेश और बलवान ने बताया कि वह हरिद्वार जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनसे पहले ही बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार जाने के लिए खड़े थे। कुछ ही समय बाद बस के पहुंचने पर यात्रियों ने बस में बैठना शुरू किया। जिसके कुछ मिनट बाद ही बस यात्रियों से खचाखच भर गई। जिसके बाद उन्होंने अन्य बस के आने का इंतजार किया और बस के आने के बाद वह बस में सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से रूट पर अन्य बसों को चलाने की मांग की।



वर्जन

हरिद्वार गंगा दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यात्री बसों में सवार होकर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। जिसके लिए रोडवेज अधिकारियों द्वारा संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर ही बसों को हरिद्वार भेजा जा रहा है। साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मांग के अनुसार अन्य बसों को हरिद्वार भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विक्रम कंबोज रोडवेज डिपो महाप्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें