फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिश्वत के मामले में विजिलेंस से जांच की मांग

Thu, 30 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम की इसराना सब डिवीजन के एसडीओ पर एलटी कनेक्शन जारी करने के नाम पर 30 हजार रुपये लेने के आरोप में शिकायतकर्ता ने कार्रवाई पर असंतुष्टि जताते हुए विजिलेंस से जांच की मांग की है। उन्होंने मामले में उच्च स्तर पर जांच कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने इसकी शिकायत बिजली निगम एमडी को दी थी। एसडीओ नरेंद्र जागलान मामले की जांच कर रहे हैं। बुधवार को शिकायतकर्ता जांच अधिकारी के सामने पेश हुए और अब तक की कार्रवाई पर असंतुष्टि जताई।
सोनीपत के शामड़ी गांव के सतबीर ने एमडी को ईमेल पर भेजी शिकायत में बताया कि वह डीआर स्कूल और कॉलेज में सुपरवाइजर हैं। स्कूल में 45 केवी का एक बिजली कनेक्शन है। स्कूल प्रबंधन हॉस्टल की जगह को एकेडमी के लिए किराये पर देना चाह रहा है। इसके लिए 15 केवी का अलग से एलटी कनेक्शन लेना चाहते हैं। उन्होंने इसराना सब डिवीजन में 2024 में इसके लिए आवेदन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहली बार उनकी फाइल रिजेक्ट कर दी। इसमें हॉस्टल और स्कूल एक ही कैंपस में होने की आपत्ति लगाई। उन्होंने इसके बाद छह से सात फीट ऊंची दीवार बनाई और दोबारा आवेदन किया। उनकी फाइल फिर रिजेक्ट कर दी। वे इसके बाद एसडीओ से मिले। उनको पूरा मामला बताया और कनेक्शन की मांग की। आरोप लगाए कि एसडीओ ने एक लाइनमैन से मिलने की बात कही। उक्त लाइनमैन ने उनसे 30 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने 20 जून 2024 को उक्त लाइनमैन के खाते में ऑनलाइन 30 हजार रुपये डाल दिए। अधिकारियों ने इसके अगले दिन ही उनका कनेक्शन मंजूर कर दिया और मीटर भी लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतबीर ने आरोप लगाया कि इस मामले में एसडीओ के खिलाफ शिकायत दी है। निगम अधिकारी ने एक अन्य एसडीओ को जांच दे दी। जबकि वे उनसे जूनियर भी बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी सही जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच किसी अन्य जिले के उच्च अधिकारी या विजिलेंस से कराने की मांग की है। उन्होंने बिजली निगम के एमडी को शिकायत दी है।


शिकायतकर्ता ने अभी पूरे सबूत नहीं दिए हैं। वह उच्च स्तर पर जांच कराने की मांग कर रहा है। अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है।
नरेंद्र जागलान एसडीओ, सब अर्बन डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें