माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शराब ठेकेदार चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना की हत्या के ममले में चार दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को तलाश नहीं कर पाई है। पुलिस ने कई करीबियों और संदिग्धों से पूछताछ की। लेकिन आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
रविवार रात को शराब की अवैध बिक्री करने से टोकने पर दो सगे भाइयों सचिन और मोंटी ने शराब ठेकेदार चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना की हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था। अलग-अलग टीमों ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी थी। उनके कई ठिकानों पवर दबिश दी गई। लेकिन चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। अब पुलिस ने उनके कुछ करीबियों से पूछताछ की। जिससे उनके बारे में सूचना मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।