फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बबैल रोड पर प्रदर्शन कर पानी निकासी की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बबैल रोड पर जमा दूषित पानी और टूटी सड़क से परेशान तीन कॉलोनियों के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध कराने के लिए सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता साहिबान व राजकुमार ने बताया कि बबैल रोड पर पिछले कई दिनों से दूषित पानी भरा हुआ। सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं। रामनगर, शिवनगर व दुर्गा कॉलोनी के लोगों का निकल पाना मुश्किल हो गया है। वे पानी निकासी की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। पानी जमा होने से सड़क पर गड्ढे नजर नहीं आते। ऐसे में हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल पाता। लोग कई बार पानी में गिर जाते हैं। तीनों कॉलोनियों के लोगों को घरों से बाहर निकलने तक का रास्ता नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को दूषित पानी के जमा होने से बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है। इस मौके पर डॉक्टर भूपेंद्र ,रिंकू व अरशद मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें