फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी चार्ज पांच रुपये खाते से निकले 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी निवासी एक युवक के खाते से ठग ने 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार, उसने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। ठग ने क्रेडिट कार्ड डिलीवरी करने के नाम पर पांच रुपये चार्ज मांगा। ठग ने एक लिंक भेजा और उसके जरिए भुगतान कराया। नेटवर्क न होने से रकम कटने का मैसेज नहीं आया। बैंक पहुंचा तो खाते से तीन बार में 60 हजार कटे मिले। उन्होंने खाता ब्लॉक कराया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी अनुराग कुमार ने बताया कि वह हाल में मुखीजा कॉलोनी में रहते हैं। वह सेक्टर-29 स्थित एक कंबल की फैक्टरी में मास्टर हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है और एक सितंबर को उन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। गत 7 सितंबर को बैंक से कॉल आया और क्रेडिट कार्ड ले जाने की सूचना दी, लेकिन वह बैंक नहीं जा सके। शनिवार को दोबारा कॉल आया और ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया।
ठग ने कहा कि क्रेडिट कार्ड को बैंक की तरफ से कोरियर किया जाएगा, इसलिए आपको पांच रुपये का चार्ज देना होगा। जिस पर ठग ने एक लिंक भेजा, जिस पर उसने पांच रुपये भेज दिए। इसी बीच ठग ने दोबारा कॉल किया और कहा कि ऐसे खाते से रुपये भेजो, जिसमें पांच हजार रुपये से अधिक राशि हो। उन्होंने दूसरी बार यूको बैंक के खाते से 51 रुपये ट्रांसफर कर दिए, रुपये भेजने का उसके पास कोई मैसेज नहीं आया, लेकिन जब वह बैंक पहुंचा और खाते की जानकारी निकलवाई तो तीन बार में कुल 60 हजार रुपये कटे मिले।
विज्ञापन

रुपये लौटाने का दिया आश्वासन, लेकिन आज तक नहीं लौटाए
अनुुराग ने बताया कि खाते से रुपये कटने के बाद उसने संबंधित नंबरों पर कॉल किया तो ठग ने उसके रुपये लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन कई दिन बीतने पर भी रुपये नहीं मिले। उन्होंने कॉल की तो अब फोन स्विच ऑफ आ रहा है। जिसके बाद उसने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी।
युवत की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, ठग द्वारा कॉल किए गए नंबर की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अंकित कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें