फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल्ली-पानीपत स्पेशल ट्रेन 14 घंटे की देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर इंतजार करते नजर आए यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। मंगलवार को पानीपत जंक्शन दिल्ली-पानीपत स्पेशल समेत 17 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री सलोनी और राजन ने बताया कि वह एक घंटे से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हैं। हमारे साथ बच्चे भी हैं। ऐसे में इतना लंबा इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। पानीपत जंक्शन दिल्ली-पानीपत स्पेशल 14 घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा एक घंटा और दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से आई।
आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पानीपत एमईएमयू स्पेशल सवा दो घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से आई। पानीपत फेस्टिवल स्पेशल एक घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटा और जम्मू तवी एक्सप्रेस 36 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस 37 मिनट, टाटानगर एक्सप्रेस आधा घंटा और बांद्रा टर्मिनस स्पेशल फेयर एसी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल आधे घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस पौना घंटा, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र एमईएमयू डेढ़ घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस आधा घंटा, पानीपत स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल 47 मिनट और ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। समागम में आए श्रद्धालु घरों को लौटने लगे हैं। यात्रियों की सेवा के लिए स्टेशन पर समागम सेवादार यात्रियों की ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में सहायता कर रहे हैं। कुछ ट्रेनें स्टेशन पर देरी से आई जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें