फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेट हाईवे पर बने गहरे गड्ढे, दोपहिया चालक हो रहे चोटिल

Sun, 28 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर बना गड्ढा। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
मतलौडा। पानीपत-सफीदों स्टेट हाईवे पर गड्ढे होने से आए रोज दोपहिया राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को कई बार शिकायत देकर स्टेट हाईवे पर बने गढ़ों को बंद करने की मांग की पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


राममेहर, कर्मपाल और रमेश ने बताया कि पानीपत-सफीदों हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई साल से इस सड़क को फोर लेन बनाने की बात कही जा रही हैं। मंत्री कृष्णलाल पंवार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी दावे ही कर रहे हैं। जबकि धरातल पर कुछ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी पेंचवर्क तक नहीं कर पाए हैं। अब धुंध में गड्ढों के चलते हादसे बढ़ जाएंगे। क्षेत्र के सैकड़ों लोग बाइकों पर रोज पानीपत की फैक्टरी व दैनिक कार्यों के लिए जाते हैं। व पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार को भी इसकी मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें