चांदीपुर डेरे के पास शुक्रवार को देर रात नाले में करनाल के बला गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। सूचना मिलते ही बोहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। शनिवार को परिजनों ने सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
करनाल के बला गांव निवासी संदीप ने बताया कि उसके पिता कर्ण सिंह(65) पानीपत रिफाइनरी में माली के पद पर कार्यरत था। वह शुक्रवार को शाम करीब आठ बजे रिफाइनरी से घर के लिए साइकिल पर सवार होकर चला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। देर रात वह पिता को ढूंढते ढूंढते पानीपत पहुंचे तो चांदीपुर नाले के पास उनकी साइकिल पड़ी दिखी, पास गए तो पिता नाले में पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही बोहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले 174 की कार्रवाई की है।