फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लाख के गहनों से भरा लॉकर लेकर दीवार फांदकर भाग गए चोर

विज्ञापन
theft - फोटो : Panipat
विज्ञापन
संचालिका के अनुसार वह बुटीक के लिए सामान लेने दिल्ली गई थी, लौटी तो घर और अलामारी के ताले टूटे मिले। लाखों रुपये के गहने और डीवीआर चोरी मिले। सेक्टर 13-17 पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार आसपास लगे सीटीवीटी कैमरे खंगालने में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर 18 निवासी पूजा गर्ग ने बताया कि उनका सेक्टर 13-17 में बुटीक है। वह गत 15 फरवरी को मकान पर ताला लगाकर दिल्ली बुटीक का सामान लेने के लिए गई थी। गत 16 फरवरी को वह सामान खरीदकर घर लौटी तो घर के पिछले हिस्से के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। चोर ग्राउंड फ्लोर पर रखी अलमारी का लॉकर लेकर चले गए। लॉकर लेकर घर की पांच फुट ऊंची बाहरी दीवार फांदी और सीसीटीवी कैमरो की डीवीआर भी साथ लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। घर से अलमारी पर लगे चोरों के फिंगर प्रिंट लिए और कुछ अहम साक्ष्य जुटाएं, जिससे पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच सके।
बुटीक संचालिका के अनुसार दादी से मिले पुश्तैनी जेवर, लाकर में सोने का साढ़े पांच तोले का सेट, एक जोड़ी कड़े, साढ़े सात तोले की दो चेन, तीन अंगूठी, छह गिन्नी, तीन डायमंड सेट, चांदी की तीन प्लेटे, आठ गिलास, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी चांदी की बिंदिया, एक चांदी का गुच्छा चोरी मिला।
विज्ञापन

बुटीक संचालिका पूजा ने बताया कि वह शुक्रवार को घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच उन्हें घर की दीवार पर खून के छींटे दिखे। अनुमान है कि चोर घर में चोरी करने के बाद चोटिल हुए है। चोर घर के सामने से अंदर घुसे और वहीं से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें