फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घोषित संग अघोषित कटों ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गर्मी के बढ़ते ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। जिले में यह बढ़कर 1.20 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है। जबकि गत सप्ताह यह 93 लाख यूनिट थी। इसके साथ बिजली के घोषित के साथ अघोषित कटों की संख्या भी बढ़ गई है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही चल रहे मरम्मत कार्य के कारण घंटों तक बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से उमस हो रही है। ं में हल्के बादल छाने के साथ भी गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं है। शुक्रवार को दिन में छिटपुट बूंदाबांदी के बाद उमस और बढ़ गई। ऐसे में लोगों ने कूलर और एसी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ बिजली की मांग बढ़ गई है। निगम अधिकारियों की माने तो शुक्रवार को 1.20 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई। इन सबके बीच बिजली कट लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें