फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दवा का छिड़काव कर रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कारद गांव में एक किसान की खेत में दवा का छिड़काव करते समय दवा चढ़ने से मौत हो गई। किसान का शव खेत में मिला। किसान की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इसराना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान के शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में कारद गांव निवासी सुमन ने बताया कि उसका पति प्रदीप (34) रविवार को खेत में दवा का छिड़काव करने गया था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन खेत में तलाश करते हुए गए। उसका पति खेत में मृत अवस्था में मिला। पति प्रदीप की मौत छिड़काव करते समय दवा के प्रभाव से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें