पानीपत। आर्य क्रिकेट एकेडमी के पास ड्रेन नंबर-2 पर पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार पिता, पुत्र और चाचा पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक भेजा है।
करनाल के बरसत निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाबर कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले पहले उनका पड़ोसी ऋषिपाल से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ऋषिपाल व उसका परिवार रंजिश रखने लगा। इसी कारण उन्होंने बरसत में नया मकान बना लिया।
21 नवंबर को अर्जुन अपने पिता रोहताश व चाचा विनोद के साथ पुराने मकान से सामान लेने गया था। सामान लेकर निकलते समय ऋषिपाल व उसकी मां ने झगड़ा किया और ऋषिपाल ने नुकीली चीज से अर्जुन की छाती पर वार किया। बीच-बचाव के दौरान पिंकी व नरेश ने भी झगड़ा किया और लोगों ने छुड़वाया। इसके बाद तीनों बाइक से अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान आर्य क्रिकेट एकेडमी के पास गंदे नाले वाली सड़क पर पीछे से आए हमलावरों ने दो बाइकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऋषिपाल, फरमान, गुल्लू, पिंकी, सन्नी बिहारी व अन्य युवकों ने गंडासी, चाकू व तेजधार हथियारों से हमला कर तीनों को गंभीर चोटें मारी और धमकी देकर भाग गए। तहसील कैंप थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो