16 फरवरी को पानी के स्लेब में गंदगी मिलने पर चेतावनी देते हुए चेयरमेन रमेश चंद्र। फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सात दिन का समय बीतने के बाद भी पानीपत रेलवे स्टेशन की खामियां दूर नहीं हो सकी हैं। 16 फरवरी को यात्रा सुरक्षा समिति के चेयरमैन ने पानीपत स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने एक सप्ताह का वक्त देते हुए प्लेटफार्म की मरम्मत के साथ ही सफाई एवं साफ पानी की उपलब्धता का निर्देश दिया था। नौ दिन बीत जाने के बाद भी गिनाई गई खामियां दूरी नहीं की गई हैं।
चेयरमेन रमेश चंद्र रतन को निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म-2 पर पानी की स्लैब पर गंदगी मिली थी। इस पर पानीपत रेलवे स्टेशन प्रबंधन पर 10 हजार रुपये का चालान किया था। अभी भी प्लेटफार्म नंबर-1 और 2 पर बने पीने के पानी के स्लैब गंदे मिले। यहां लगी टोंटी की ऊंचाई भी कम मिली थी, जिससे किसी के नीचे झुककर पानी पीना मुश्किल था। इस पर टोंटी ऊंची करने का निर्देश दिया था। यह टोंटी भी ऊंची नहीं की गई।
प्लेटफार्म को समतल करने का भी काम नहीं हुआ
पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 और 2 समतल नहीं थे। चेयरमैन ने इसे समतल करने का आदेश दिया था। यहां कोई भी ठोकर खाकर गिर सकता है। आदेश के बावजूद इसे समतल नहीं किया जा सका है।
काम किया जा रहा है, जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अलग-अलग विभाग इस काम में जुटे हैं। - इंद्र पाल खोसला,स्टेशन अधीक्षक
नौ दिन बाद भी टोंटी नहीं की गई एक समान,स्लेब में गंदगी।- फोटो : Panipat
प्लेटफार्म नंबर की एक स्थित पहले जैसी ही। टाइल्स उठी हुई।- फोटो : Panipat