फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आठवीं के छात्र का दिल्ली पैरलल नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी के आठवीं कक्षा के छात्र का 48 घंटे बाद एनएफएल नाके के पास शुक्रवार को दिल्ली पैरलल नहर में शव मिला है। छात्र बुधवार को स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। उसके जूते, कपड़े और बैग नहर किनारे मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

वधावाराम कॉलोनी के रहने वाले श्याम लाल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिनमें सबसे छोटा बेटा 16 वर्षीय जीतू बुधवार को घर से स्कूल के लिए गया था। वह दोपहर को स्कूल से घर नहीं लौटा। उन्होंने बेटे की तलाश शुरु की। स्कूल गए तो पता चला कि जीतू बुधवार को स्कूल नहीं गया। जिसके बाद उन्होंने बेटे के बारे में रिश्तेदारों व आस पड़ोस के लोगों से पूछा, लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति ने परिवार को फोन सूचना दी कि जीतू के कपड़े, जूते और बैग नहर किनारे पड़े है।
आईडी कार्ड पर नंबर भी मिला, तो उन्होंने फोन किया। परिजन नहर पर पहुंचे और कपड़ों को बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाया था। शुक्रवार को राहगीरों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को भी सूचना दी। परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर तहसील कैंप थाना फूल कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर पहले मुकदमा दर्ज किया गया था, अब शव मिलने के बाद उसका सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें