फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: नहर में मिला युवक का शव, कुचला हुआ था चेहरा, परिजनों ने जेई पर लगाए आरोप

Sat, 18 Oct 2025 06:27 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

नहर किनारे एक युवक का शव मिला है। युवक का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नगर निगम के जेई पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलंदर चौक निवासी दीपक का नहर किनारे शव मिला है। चिराग मकान की सजावट का काम करते थे और वह नगर निगम में टेंडर लेकर भी काम करते थे। 15 अक्तूबर को वह घर से निकले थे। मृतक के मौसी के लड़के दीपक ने बताया कि 15 अक्तूबर को शाम छह बजे उनके पास थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने फोन किया और असंध रोड पर नहर किनारे बुलाया। जब वह असंध रोड पर पहुंचे तो वहां पर चिराग की एक्टिवा, कपड़े और जूते मिले। लेकिन चिराग का कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


मृतक का कुचला हुआ था चेहरा 

पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे चिराग का शव दिल्ली पैरलल नहर में खुबडू झाल के पास से मिला। चिराग का चेहरा कुचला हुआ था। परिजनों ने हाथ पर बने टैटू से उसकी शिनाख्त की। जनसेवा दल की मदद से शव को जिला नागरिक अस्पताल तक लाया गया। जहां पर बड़ी संख्या में परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने जेई पर लगाए आरोप

दीपक ने बताया कि चिराग नगर निगम में टेंडर लेकर दीपावली व अन्य त्योहार पर सरकारी आवास और कार्यालय सजाते थे। पिछली दीपावली पर उन्होंने अधिकारी के आवास को भी सजाया था। नगर निगम में तैनात रहे एक जेई ने उनसे काम कराया था। लेकिन अभी तक युवक का करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया था। वह कई बार भुगतान की मांग कर चुका था। जिससे वह तनाव में आ गया। उन्होंने नगर निगम के जेई पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा जेई ने युवक को धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें