फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकान से चुराए 30 हजार रुपये

Sat, 18 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। माेहड़ा स्थित माेबाइल की दुकान से 30 हजार रुपये की नकदी चाेरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में दुकानदार नूरपुर निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी दुकान माेहड़ा मार्केट में स्थित है। 13 अक्टूबर को वह अपनी दुकान बंद करके गया था। मगर अगले दिन उसके पड़ोसी गुरप्रीत ने बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान से 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इतना ही नहीं चोर ने उसके पड़ोस में लगती करियाना स्टोर में चोरी करने का प्रयास किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें