संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। पुलिस के डर से यमुना में कूदे श्रमिक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया है। गोताखोर 24 घंटे से उसके शव की तलाश कर रहे थे।
इस मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को गोताखोरों ने देर रात को एक किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे छाजपुर गांव से फैक्ट्री में काम करके कांधला के गांव बहारसी निवासी तोहिद व नाजिम व उसका का भांजा बागपत के गांव मुकंदपुर निवासी नासिर (18) मोटरसाइकिल पर वापस जा रहे थे। यमुना पुल पर वाहनों की जांच होते देख तोहिद ने मोटरसाइकिल रोक दी।
नाजिम व उसका भांजा नासिर मोटरसाइकिल से उतर गए। नासिर घबरा कर यमुना में कूद गया था। रविवार को उसका शव बरामद किया गया।