फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शाम को बढ़ी ठंड, अगले सप्ताह बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। दो दिन हल्की बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा फिर से छाने लगा है। रविवार को सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा दिखाई दिया लेकिन जल्दी ही धूप निकलने से आसमान साफ दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। रविवार सुबह ही तेज धूप निकलने से आसमान साफ दिखाई देने लगा। हालांकि अल सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा दिखाई दिया। जो तेज धूप निकलने से साफ हो गया। तेज धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिले में इस बार गेहूं की फसल करीब 85 हजार हेक्टेयर में है। ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता के बादल छाने लगे है। किसान सुरेंद्र ने बताया कि उसकी गेहूं की फसल ओलावृष्टि के कारण जमीन पर चादर की तरह बिछ गई है।
विज्ञापन

फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अभी आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अगले सप्ताह वीरवार और शुक्रवार को फिर से बारिश हो सकती है। अभी ठंड बनी रहेगी। हवा की तेज रफ्तार लोगों को परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें