फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेक्सटाइल क्लस्टर में डी-कार्बनाइसेशन चिंता, इसके समाधान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल क्लस्टर में डी-कार्बनाइजेशन गंभीर चिंता बनती जा रही है। इसके समाधान के लिए शनिवार को उद्यमियों के साथ विशेषज्ञों ने मंथन किया। इसके साथ फाउंडेशन फॉर एमएसएमई क्लस्टर्स के समर्थन में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की। जिसमें डेमोस्ट्रेटिंग डी-कार्बनाइसेशन पाथवेज थ्रू पायलट्स इन टेक्सटाइल कार्यक्रम की शुरुआत की। इसका उद्देश्य पानीपत के टेक्सटाइल सेक्टर के कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है।
विज्ञापन

शहर के जिमखाना क्लब में शनिवार शाम को इसको लांच किया। एमएसएमई डेवलपेमेंट इंस्टीट्यूट करनाल के निदेशक संजीव चावला मुख्यातिथि रहे।उन्होंने इस कार्यक्रम से एमएसएमई के विकास में नई दिशा मिलेगी। इनके अलावा हरियाणा एंवायरनमेंट मैनेजमेंट सोसाइटी के चेयरमैन भीम राणा, पानीपत डायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन अरोड़ा, हरियाणा कालीन निर्माता संघ के अध्यक्ष सतिंद्र गुलिया, अखिल भारतीय शोडी और ऊन यार्न मिल्स एसोसिएशन के महासचिव सुरेश गुप्ता ने पानीपत के उद्योगों में डी-कार्बनाइसेशन पर अपने विचार साझा किए। यह पहल राष्ट्रीय प्राथमिकताओं, ग्रीन जॉब के सृजन और समावेशी विकास के अनुरूप पानीपत के टेक्सटाइल क्लस्टर में डी-कार्बनाइसेशन रणनीतियों का क्रियान्वयन करेगी। इसका उद्देश्य एमएमई के लिए एक सहायक इको सिस्टम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें