फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीसी मैदान में उतरे, गैरहाजिर बीएलओ किए जाएंगेे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य मंगलवार को दूसरे दिन तेज कर दिया है। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शाम के समय शहर में जाकर बीएलओ से बात की। उनकी समस्या जानने के साथ काम करने के तरीके के बारे में जाना। प्रशासन गैरहाजिर बीएलओ निलंबित करने के लिए तैयार हो गया है। ऐसे में बीएलओ को काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 912 बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। मंगलवार को अधिकतर पर काम शुरू कर दिया गया है। इन सबके बीच निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष एवं व्यापक समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर पाए जाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनको तुरंत निलंबित किया जाएगा। जिले के पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहर, इसराना (अनुसूचित जाति) और समालखा में 912 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें