फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैथल की बेटियां सेना में उच्च पदों पर प्रदेश का नाम कर रहीं रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले की बेटियां अपनी प्रतिभा और दमखम से हर क्षेत्र में जिले का गौरव बढ़ा रही हैं। सेना भी इससे अछूता नहीं है। कैथल को दो बेटियों ने सेना में लेफ्टिनेंट पद पर शपथ ली। जिले की बेटियां उच्च पदों पर पहुंच कर माता-पिता व अपने जिले का नाम रोशन कर रही है। पहले भी गांव बालू की बेटी कैप्टन पूनम रानी ने बहादुरी से ड्यूटी करते शहादत पाई थी, जिससे आज भी जिले की बेटियां प्रेरित होती हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कसान गांव की निवासी लेफ्टिनेंट दिव्या व कोटडा निवासी अंजू रानी ने कोलकाता में शपथ ली। यह समाचार जैसे ही जिले में पहुंचा। घर वालों के साथ गांव वालों में खुशी का माहौल बन गया। दोनों बहादुर बेटियों ने बताया कि आज देश की तमाम बेटियां के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह से प्रेरणा लेते हुए देश के लिए बलिदान देने को तैयार है।

बॉक्स
बेटियों को सम्मानित करेगा सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन
प्रधान जगजीत फौजी ने दोनों बेटियों के परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में माता पिता का नाम रोशन कर रही है। आज प्रत्येक देशवासी कर्नल सोफिया व व्योमिका पर गर्व कर रहा है। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की बैठक एक जून को हनुमान वाटिका में होगी। जिसमें दोनों बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें