फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दर्शनलाल संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन बने

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल ने बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। पूर्व प्रधान दर्शनलाल वधवा को चेयरमैन, अनिल मदान और कर्मचंद नारंग को संरक्षक बनाया है। मीडिया प्रभारी आशीष तायल होंगे। इस पर मंडल में तीन उप प्रधान बनाए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को अनिल मदान के कार्यालय पर की। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की। सदस्यों ने व्यापारियों से चर्चा कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रधान गौरव लीखा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें व्यापारियों की समस्या और मुद्दों को रखा जाएगा। इस मौके पर दर्शनलाल वधवा, अनिल मदान, कर्मचंद नारंग, संजय वर्मा, विनोद जैन व सुशील भराड़ा मौजूद रहे।
इनको मिली जिम्मेदारी संरक्षक कर्मचंद नारंग व अनिल मदान को बनाया। चेयरमैन दर्शन वधवा रहे। वाइस चेयरमैन विनोद जैन व संजय वर्मा को बनाया। उप-प्रधान धर्मपाल चोपड़ा, चंद्र सहगल व कृष्ण फुटेला, महासचिव सुशील भराड़ा, खजांची मोहित बजाज, सचिव विजय कक्कड़, सचिव सुनील वधवा व मीडिया प्रभारी आशीष तायल को बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें