फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट, बैग व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली थाना क्षेत्र में कुराड और मोहाली गांव के बीच मंगलवार रात को खेत पर गए होमगार्ड के जवान के साथ चार युवकों ने मारपीट कर मोटरसाइकिल, बैग और मोबाइल लिया। जवान ने थाना सनौली पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। कुराड गांव के राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होमगार्ड में जवान हैं। उनकी तैनाती पानीपत में यातायात में लगी है। उनके मोहाली गांव के पास खेत हैं। इसमें सब्जी लगा रखी है। खेतों रात को जंगली जानवर खेत में घुसकर नुकसान करते हैं। वह मंगलवार रात को ड्यूटी खत्म कर गांव कुराड जाने से पहले खेतों में चला गया।
विज्ञापन

इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद युवक उसकी मोटरसाइकिल, बैग और मोबाइल लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आस-पास के क्षेत्र में छानबीन की। सनौली थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि होमगार्ड के जवान ने शिकायत दी है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इफको सहकारी खाद विक्रय केंद्र से नोट गिनने की मशीन चोरी : सनौली। सनौली खुर्द के इफको का सहकारी खाद विक्रय केंद्र से चोर नोट गिनने की मशीन चोरी कर ले गए। केंद्र संचालक धर्मबीर ने बताया कि वह मंगलवार देर शाम को केंद्र ताला लगाकर गए थे। बुधवार सुबह जब केंद्र पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। केंद्र में अंदर रखी नोट गिनने की मशीन गायब मिली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें