फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना धाम में श्री श्याम बाबा के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर रविवार को चुलकाना धाम स्थित शीश के दानी, हारे के सहारे श्री श्याम बाबा के प्राचीन मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पहले पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और फिर मंदिर के मुख्य गर्भगृह में जाकर श्री श्याम बाबा के दर्शन किए। वहां उपस्थित पुजारियों और सेवकों ने उनका स्वागत किया और उन्हें चुलकाना धाम से जुड़ी पौराणिक कथा भी सुनाई। इनके अलावा पानीपत डीएसपी राजबीर सिंह ने भी श्री श्याम बाबा के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

रविवार के दिन चुलकाना धाम में श्री श्याम बाबा के दर्शन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा। सोनू शर्मा छदिया के मुताबिक हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली, चंडीगढ, राजस्थान व उतर प्रदेश के शामली, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर आदि शहरों से श्री श्याम भक्त पहुंचे हैं। अमावस्या के पावन पर्व पर पुजारियों द्वारा श्री श्याम बाबा का पंचामृत से स्नान कर श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रबंधक कमेटी प्रधान रोशन लाल ने बताया कि पंचामृत स्नान एक पवित्र और आध्यात्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भगवान की मूर्ति या प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराया जाता है। पंचामृत में दूध, दही, शहद, घी और शक्कर आदि तत्व शामिल होते हैं। इस अनुष्ठान का उद्देश्य भगवान की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना है। पंचामृत से स्नान करने से भगवान की मूर्ति पवित्र और शुद्ध होती है। भक्तों को आध्यात्मिक शांति और आनंद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें