समालखा। हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर आ रहे नारायणा गांव निवासी एक युवक की बुलेट बाइक का यूपी के शामली के पास एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वीरवार को पानीपत के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 20 वर्षीय युवक दिल्ली में कोचिंग ले रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार नारायणा गांव निवासी प्रदीप का 20 वर्षीय पुत्र आदी दोस्तों के साथ कावड़ लेने हरिद्वार गया था। शिवरात्रि के दिन डाक कावड़ियों के साथ अपनी बुलेट बाइक पर हरिद्वार से समालखा आ रहा था। कैराना और शामली के बीच उसकी बुलेट मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह घायल हो गया था। जिसे परिजनों ने पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी वीरवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। संवाद