फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही डाहर की टीम

विज्ञापन
विजेता डाहर टीम के साथ​ विधायक आदित्य देवीलाल‌ व अन्य। स्रोत : सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पानीपत। डाहर की टीम ने दो दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता आठ और नौ फरवरी को डबवाली में आयोजित की गई। इसमें देश की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रदेश की डाहर टीम ने तृतीय स्थान कर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल ने विजेता टीमों को इनाम राशि देकर सम्मानित किया। डाहर टीम की एकता व खेल से प्रभावित होकर विधायक ने उसने निजी मुलाकात की और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कोच जोगिंद्र नंबरदार ने बताया कि डाहर गांव की टीम कबड्डी में लगातार नाम रोशन कर रही हैं। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का खेल शानदार रहता है। गांव की बेटियों के प्रदर्शन से हर कोई खुशी से झूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें