फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर रजिस्टेशन बना मुसीबत, चार गुना लोग आने से मची वैक्सीनेशन के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज गिरी
विज्ञापन

पानीपत। वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवाने की घोषणा तो कर दी, जो विभाग के लिए मुसीबत बन गई। वैक्सीनेशन सेंटर पर बगैर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक कराए तय स्लॉट से चार गुना लोग पहुंच रहे हैं, जिससे सिविल अस्पताल में मारामारी मच रही है। शुक्रवार को वैक्सीनेशन सेंटर पर हजारों लोग पहुंच गए, पैर रखने तक की जगह नहीं बनीं, आपस में ही धक्का मुक्की के हालत बन गए। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ नोकझोंक तक की नौबत आ गई।
सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में पहले वैक्सीनेशन किया जा रहा था, लेकिन इस बिल्डिंग को तोड़कर यहां बच्चों के लिए वार्ड बनाया जाना है। जिसके चलते सिविल अस्पताल से वैक्सीनेशन सेंटर को आर्य पीजी कॉलेज शिफ्ट किया गया। जहां तीन-चार दिन ही वैक्सीनेशन चला, जिसके बाद यहां कक्षाएं शुरू होने पर कॉलेज प्रबंधन ने हाथ खींच लिए। अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के सीटी स्कैन वार्ड में वैक्सीनेशन सेंटर को शिफ्ट किया, लेकिन यहां जगह कम पड़ गई। यहां तक कि अब सीटी स्कैन कराने आ रहे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

भीड़ होने से बार-बार बंद करना पड़ा गेट
सीटी स्कैन वार्ड में क्षमता से अधिक लोगों के आ जाने से दिक्कत पेश आ रही है। लोगों को रोकने के लिए बार-बार गेट बंद करना पड़ रहा था, जिससे नोकझोंक की स्थिति बनने लगी। सुरक्षाकर्मियों को बार-बार वार्ड के गेट बंद करने पड़ने रहे थे। गेट खुलते ही एक साथ कई लोगों के आने से व्यवस्था बिगड़ रही थी।
विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करने के बाद ही आएं : डॉ. पाशी
बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करवाए ही वैक्सीनेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। जिससे दिक्कत आ रही है। ऐसे में लोगों से अपील है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और फिर स्लॉट बुक करें। निर्धारित तिथि पर ही वैक्सीनेशन के लिए आएं। जिन्हें रजिस्ट्रेशन करना नहीं आता, वे अस्पताल में आकर रजिस्ट्रेशन कराएं।
- डॉ. मनीष पाशी, इंचार्ज, कोविड-19 वैक्सीनेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें