फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की किशोरी से 28 वर्ष के युवक की हो रही थी शादी, रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ददलाना में एक 15 वर्षीय किशोरी की 28 वर्षीय युवक के साथ शादी की जा रही थी। प्रोटेक्शन अधिकारी मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाया। दूल्हे और बारात को बिना दुल्हन लौटाया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों ही परिवारों को सोमवार को कार्यालय बुलाया गया है, दस्तावेजों की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह चाइल्ड लाइन से सूचना मिली कि गांव ददलाना में एक 15 वर्षीय किशोरी की शादी की जा रही है। टीम बिहौली चौकी प्रभारी एएसआई राजेश के साथ मौके पर पहुंची। शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। बारात पहुंच चुकी थी। उन्होंने लड़की के परिवार से दस्तावेज मांगे तो उन्होंने गुमराह करने का प्रयास किया। दुल्हन का आयु प्रमाणपत्र देखा तो उसमें 15 वर्ष आयु होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद कार्रवाई करते हुुए शादी को रुकवाया। पिता ने लिखकर दिया कि जब तक बेटी बालिग नहीं हो जाती, तब तक शादी नहीं करेंगे।
मां ने टीम को गुमराह करने का किया प्रयास, भांजी को किया आगे
अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि जैसे ही टीम किशोरी के घर पहुंची और किशोरी को आयु प्रमाणपत्र के साथ बाहर बुलाने की बात कही। तब किशोरी मां ने टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। मां ने भांजी को बेटी बताते हुए उनके सामने लाकर खड़ा कर दिया। पूछताछ में पता चला कि वह उसकी भांजी है। अधिकारी ने बताया कि परिवार का कहना था कि लड़की की शादी के लिए निर्धारित उम्र का उन्हें पता नहीं था।
विज्ञापन

लड़की वालों को एक लाख रुपये देने की आशंका
अधिकारी ने बताया कि दूल्हा गांव निंबरी का रहने वाला है। दूल्हे की आयु 28 वर्ष है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि युवक का रिश्ता नहीं हो रहा था और एक लाख रुपये भी लड़की वालों को दिए हैं। हालांकि इसी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें