फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबीएल बैंक का कर्मचारी बनकर ठग महिला ने ज्वैलर के खाते से निकाले 1.07 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीएल बैंक का कर्मचारी बनकर महिला ठग ने एक सुनार के खाते से 1.07 लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर ओटीपी भेजा और उसके बताते ही तीन बार में नकदी निकाल ली। पीड़ित अब कार्ड की ईएमआई भर रहा है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंसार बाजार निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उनकी इंसार बाजार में बलवंत राय के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। 27 अप्रैल को उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रिया शर्मा बताया और कहा कि वह बैंक से बोल रही है। उसने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने की बात कही और कहा कि वह ओटीपी भेज रही है, जिसे बताते ही कार्ड अपडेट हो जाएगा। ओटीपी बताते ही कार्ड से 28000, 40000 और 39000 कुल एक लाख सात हजार रुपये कट गए। कार्ड से रुपये कटने के बाद उसके पास फिर सारिका नाम से एक कॉल आया। उसने भी कार्ड से रुपये कटने के बारे में पूछा।
आधे रुपये भरने पड़ेंगे, बैंक ने बनाई ईएमआई
पीड़ित ने बताया कि उसने बैंक मैनेजर को ठगी के बारे में बताया, जिस पर मैनेजर ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि 1.07 लाख रुपये के आधे रुपये उन्हें भरने होंगे। अब आरबीएल बैंक उससे 7400 रुपये माह की ईएमआई ले रहा है। जो रुपये उसने खर्च ही नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर किस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें