फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में फंदे पर लटके मिले विवाहिता के शव के मामले में ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन में शनिवार को बाथरूम में फंदे पर लटके मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने रामलाल चौक से सुसर को गिरफ्तार किया। बुधवार को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी योगेश ने बताया कि नीलोखेड़ी निवासी मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी निवासी व्यक्ति के मुताबिक, उसने अपनी बेटी की 2011 में मॉडल टाउन निवासी युवक के साथ शादी की थी। बाद में बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया। कुछ समय पहले बेटी ने ससुर के खिलाफ अश्लील हरकत की शिकायत मॉडल टाउन चौकी में की थी। ससुर ने माफी मांगी तो समझौता हो गया था। दो दिन पहले बेटी ने फोन किया था, वह रो रही थी। ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के साथ कहा कि वह सास और पति की प्रताड़ना से परेशान हो चुकी है। इसके बाद फोन कट गया। शनिवार को दामाद ने फोन कर सूचना दी थी कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। आरोप है कि पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी हत्या की है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर पर हत्या और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था शव
एसआई सतनारायण ने बताया था कि वह हवलदार रकम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां पर युवती का पति, सास, ससुर और दो पड़ोसी मिले। छत पर बने कमरे के बाथरूम का दरवाजा बंद मिला। जब वह नहीं खुला तो तुड़वाया गया। युवती ने फुव्वारे की रॉड पर चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। युवती के शव को नीचे उतारा और उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें