फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसी कॉलेज में ऑक्सीजन नहीं मिलने से एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एनसी कॉलेज में शुक्रवार को ऑक्सीजन मास्क न होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कॉलेज मरीज को ऑक्सीजन मास्क भी उपलब्ध नहीं करवा पाया। स्टाफ सदस्यों की लापरवाही के कारण छह ऑक्सीजन सिलिंडर लीक हो गए। आरोप है कि जब व्यक्ति तड़प रहा था तो स्टाफ इलाज करने की बजाय हंस रहा था।
विज्ञापन

गन्नौर निवासी दुर्गेश ने बताया कि उनका पति 42 वर्षीय नरेश ड्राइवर था। दो दिन पहले सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्होंने स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन बेड नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वीरवार को पति को इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां बेड और ऑक्सीजन तो मिल गई, लेकिन स्टाफ ने साथ नहीं दिया। उनके पति को बिना ऑक्सीजन मास्क के ही ऑक्सीजन लगा दी। ऑक्सीजन का पाइप कभी ठोड़ी पर पहुंच जाता तो कभी गले पर। ऑक्सीजन नाक तक न पहुंचने पर पति तड़पने लगते। वह हाथ जोड़कर स्टाफ से ऑक्सीजन मास्क मांगती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आखिर में वह खुद ही पाइप को पति की नाक के सामने पकड़कर बैठ गई। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्टाफ ने ऑक्सीजन के 6 सिलिंडर कर दिए लीक
महिला दुर्गेश के बेटे राहुल ने बताया कि उस वार्ड में सभी मरीजों को ऑक्सीजन लगी थी। एक स्टाफ सदस्य आया, उसने झटके से सिलिंडर से पाइप खींच दिए। कुछ देर बाद वहां दूसरे स्टाफ ने आकर चेक किए तो छह ऑक्सीजन सिलिंडर लीक मिले।
विज्ञापन

इलाज देने के बजाए हंसता रहा स्टाफ
बेटे राहुल ने बताया कि जब उनके पिता सांस लेने के लिए तड़प रहे थे तो पास खड़ा स्टाफ इलाज करने के बजाए हंसता रहा। उन्होंने विरोध किया तो स्टाफ ने चुप रहने और डेड बॉडी न देने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें बिना डेड बॉडी के सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें