फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खादी आश्रम के सामने दिल्ली से चंडीगढ़ लेन पर पेट्रोल डलवाने जा रहे बाइक चालक को कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मारी। कैंटर उसे कुचलते हुए थोड़ी दूर तक ले गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर चालक मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही किशनपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी पुष्पा ने बताया कि वह तीन बहन भाई है। उसका इकलौता भाई राहुल (19) शिव नगर स्थित कोकन फैक्टरी में काम करता है। सोमवार की देर शाम वह अपने भाई के साथ बाइक से सहेली ऋचा से मिलने जा रही थी। खादी आश्रम के पास राहुल ने उसे बाइक से उतार दिया और बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जाने लगा। वह करीब 100 मीटर आगे ही गया था कि कैंटर चालक ने उसे टक्कर मार दी। कैंटर चालक ने भागने के चक्कर में कैंटर उसके भाई के ऊपर ही चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतने में भीड़ इकट्ठा हो गई और कैंटर चालक भी रुक गया। उसने अपनी पहचान डाबर कॉलोनी निवासी मोहम्मद तारीफ के रूप में बताई। लोगों की मदद से वह शव को एंबुलेंस में रखवा रही थी, तभी चालक मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
वर्जन
मृतक की बहन के शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरविंद्र सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें