फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड सेक्टर 6 के पास इंडियन ऑयल के पैट्रोल पंप में हुई लीकेज, फूटा डीजल का फव्वारा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड सेक्टर-6 के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप की एक मशीन में लीकेज होने के कारण डीजल का फव्वारा फूट गया। जिससे पंप पर मौजूद लोगों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके पर खड़े कर्मियों ने इसे बंद करवाया, तब तक मशीन से निकला ईंधन पूरे पंप परिसर में फैल चुका था। यहां खड़े कुछ लोग तो डीजल में पूरी तरह से नहा गए। इसके बाद कर्मियों ने आनन-फानन में जहां डीजल गिरा था, वहां पानी डालकर डीजल को हटाने की कोशिश की। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप के आसपास उस समय कोई चिंगारी या कोई बीड़ी-सिगरेट नहीं सुलगा रहा था, वरना पेट्रोल पंप की मशीनों के साथ टैंक में भी ब्लास्ट हो सकता था।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मैनेजर टिंकू ने बताया कि उन्होंने इंडियन ऑयल की तरफ से कंपनी के कर्मचारी को मशीन ठीक करने के लिए बुलाया था। जब मैकेनिक मशीन ठीक कर रहा था तो अचानक से पंप से टैंक तक जाने वाली पाइप में कुछ तकनीक खराबी हो गई और डीजल बाहर आने लगा। इसके तुरंत बाद मैकेनिक ने इसे सही कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पंप पर सुरक्षा उपकरण पूरे हैं। इसे मामूली घटना बताते हुए पंप के अन्य कर्मियों ने कहा कि ऐसा तो उनके साथ कई बार हो जाता है।
पंप से भागा कार सवार, आगे जाकर दिए तेल के पैसे
ठीक उसी समय शहर का एक नागरिक भी इसी पंप से अपनी कार में तेल भरवा रहा था कि अचानक से दूसरी मशीन से डीजल का फव्वारा फूूटा। कार सवार ने तुरंत अपनी कार को जीटी रोड की तरफ दौड़ा दिया और जीटी रोड पर चढ़ने के बाद कार रोकी। इसके बाद पंप कर्मियों को बुलाकर तेल के पैसे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे नहीं जानकारी, पूछ कर बताऊंगा
पंप के मालिक पंकज मलिक ने कहा कि उन्हें इस मामले में कुछ भी पता नहीं है। वे इस बारे में अपने कर्मियों से पूछ कर बताएंगे कि क्या मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें