फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बचाने के प्रयास में कट मारने से ऑटो पलटा, ऑटो में सवार महिला रोड पर गिरी, मौत, पिता व बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर शनिवार की सुबह आर्य बाल भारती स्कूल के सामने बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार महिला रोड पर जा गिरी और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी घायल हो गए। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन अपनी सहमति से बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।
विज्ञापन

राजेंद्र निवासी घरौंडा शुक्रवार रात को अपने परिवार के साथ समालखा में रिश्तेदारी में गया था। शनिवार सुबह अपने ऑटो में पूरा परिवार घरौंडा लौट रहा था। ऑटो उसका बेटा चला रहा था। पीछे राजेंद्र उसकी पत्नी पायल, बेटी और साली दो साल की बच्ची के साथ बैठी थी। फ्लाईओवर पर आर्य बाल भारती स्कूल के सामने अचानक से तेज गति से बाइक ऑटो के सामने आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक बेटे ने कट मार दिया। इससे ऑटो पलट गया। 40 वर्षीय पायल ऑटो से बाहर रोड पर जा गिरी और उसका डिवाइडर पर सिर टकरा गया। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से राजेंद्र ने ऑटो सीधा किया और पायल को सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में राजेंद्र व उसकी बेटी को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें