फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन टोल बंद होने के बाद अनिश्चित काल तक बंद रहेगा टोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का टोल फ्री रविवार को भी जारी रहा। किसानों की मांग न माने जाने के कारण अब किसानों ने हरियाणा के सभी टोल को अनिश्चित काल के लिए फ्री कर दिया है। वहीं पानीपत टोल को लगातार तीन दिन तक बंद कराया गया है, जिसमें दोनो टोल को लगभग 58 लाख रुपये का घाटा हुआ है। जिसमें पानीपत टोल प्लाजा को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं अब अनिश्चित काल के टोल प्लाजा के ऐलान से एलएंडटी को और भी बड़ा घाटा झेलना पड़ सकता है। जिले में दूसरा टोल डाहर टोल को तीन में लगभग 28 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

टोल पर किसानों ने बैठकर चखा लंगर
पानीपत टोल पर पंजाब से आए किसानों का हाथ जोड़कर स्वागत करने के बाद उनको भोजन खिलाया गया, जिसमें सभी ने जमीन पर पत्तल रखकर आराम से खाना खाया और वह दिल्ली की ओर चले गए। वहीं पंजाब से आए किसानों ने टोल पर मौजूद सिक्ख समुदाय व मुस्लिम समुदाय का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।
किसानों ने आधे घंटे थाली बजाकर मन की बात का किया विरोध
पानीपत टोल पर किसानों के जत्थे ने 11 बजे प्रधानमंत्री के मन की बात के दौरान किसानों ने मन की बात का थाली बजाकर विरोध किया। किसानों ने 11 बजे से 11.30 बजे तक थाली बजाई व सरकार के मुरदाबाद के नारे भी लगाए। किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे बात करने के बजाय मन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें