किला थाना में वार्ड आठ के पार्षद पति और एक युवक ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। किला थाना पुलिस को दोनों पक्षों से शिकायत मिल चुकी है, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों की कहासुनी हुई है।
वार्ड आठ के पार्षद पति विजय सहगल ने बताया कि वह शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे राम मंदिर से पूजा करके बाहर निकला था। इसी बीच वीरेंद निवासी चढ़ाउ मोहल्ला अपनी एक्टिवा पर सवार होकर तेज रफ्तार में आया और सीधा उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। युवक ने उसे उठाने की बजाय दोबारा उस पर एक्टिवा का पहिया चढ़ा दिया। वह बचाव करते हुए खड़ा हुए तो वीरेंद्र ने उनका गला पकड़ा और मारपीट की। धमकी दी कि वह उसे नेता गिरी सिखाएगा। भीड़ इकट्ठा होने पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। दूसरी ओर वीरेंद्र ने विजय सहगल, सन्नी वधवा पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विजय सहगल ने नशे में उनके साथ मारपीट की और धमकी दी।