फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से लुधियाना जा रहे इक्को सवार आठ सदस्यो को कार ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के नौ सदस्य सेक्टर-13-17 कट पर शनिवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इको में सवार परिवार पानीपत से लुधियाना जा रहा था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वह पानीपत में मेहनत मजदूरी करते हैं। शनिवार की सुबह पांच बजे पिता मुन्नीलाल, मां मीरा, बहन कुसुम, भांजा बंटी, रवि, भतीजे सुमित, अरविंद व भाभी सुनीता के साथ इको गाड़ी से लुधियाना जा रहे थे। सेक्टर 13-17 चौक पर पहुंचे तो करनाल की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी भाभी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। भाभी को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें