फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खाना पकाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कृष्णपुरा में एक घर में खाना बनाते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सिलिंडर के पास खाना बना रही महिला और परिवार के लोग सब कुछ छोड़कर बाहर भाग निकले। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और कृष्णपुरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

कृष्णपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई प्रमोद कुमार ने आनन-फानन में जलता हुआ सिलिंडर उठाया और घर से बाहर की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद जलते हुए सिलिंडर को एक खुले प्लाट में ले गए। जहां सिलिंडर पर रेत, पानी डाला और कंबल डाल कर आग पर काबू पाया। इसके बाद सिलिंडर को पानी से भरे एक प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया। पूरी तरह आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने और पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने लोगों को सावधानी पूर्वक सिलिंडर का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही उन्हें कई महत्वपूर्ण बिंदु भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें