समालखा। साइबर ठगों ने ढोडपुर गांव के एक युवक के बैंक अकाउंट से आठ लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक संदीप उर्फ लड्डू इसकी शिकायत लेकर समालखा थाना पहुंचा और साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
ढोडपुर गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नारायणा रोड पर बिल्डिंग मेटिरियल की दुकान है और उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। 18 जुलाई को उसके मोबाइल पर तीन लाख रुपये निकालने का मैसेज आया। जिस पर उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन 23 जुलाई को फिर से एक मैसेज आया जिससे पता चला कि उसके अकाउंट से चार लाख 99 हजार रुपये निकले गए। उसने बैंक पहुंचकर खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। उसने बताया कि उसके बैंक खाते से आठ लाख रुपये निकाले गए हैं। उसके खाते में मात्र 861 रुपये बचे है। उसने पुलिस को शिकायत देकर से साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद