समालखा। समालखा थाना के गांव देहरा में छुट्टी पर आए एयरफोर्स के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। जिस कारण विरसा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। देहरा गांव निवासी दिलबाग (40 वर्ष) जो एयरफोर्स में जवान थे। वर्तमान में उसकी तैनाती चंडीगढ़ में थी। वे 16 जुलाई को छुट्टी पर गांव के आए थे। परिजनों ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने के लिए चले गए सुबह साढे सात बजे तक जब वह नहीं उठे तो परिजनों ने कमरे में देखा। जहां पर वह मृत अवस्था में थे। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह एयरफोर्स के जवान की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।