फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई शुगर मिल का पेराई सत्र आज से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाहर गांव स्थित शुगर मिल का चौथा और पानीपत सहकारी चीनी मिल का 68वां पेराई सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सुबह 11 बजे मिल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके शुभारंभ पर केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और शहरी विधायक प्रमोद विज भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बार मिल ने जिले के 2600 किसानों का 65 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा है। गन्ने से दस प्रतिशत चीनी रिकवरी का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मिल की टरबाइन करीब 32 करोड़ की बिजली का उत्पादन कर इसे बिजली निगम को बेचेगी। मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों के लिए कैंटीन, विश्राम गृह, पेयजल, शौचालय, सफाई समेत बांड इत्यादि की पूरी तैयारी की जा चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सीसीटीवी और हाई मास्ट लाइटें भी लगाई जा रही हैं। मिल की मशीनों के रखरखाव का काम तकरीबन पूरा हो चुका है।
समारोह में राज्य सहकारी चीनी मिल संघ के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह डागर भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया, प्रबंधक निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता विभाग अंकुर गुप्ता और प्रबंधक निदेशक शुगर मिल मनदीप सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें