फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग काटकर एक लाख रुपये पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हलवाई हट्टा बाजार में भतीजे और भतीजी के शादी समारोह के लिए सामान खरीदने आई महिला के थैले को ब्लेड से काट कर चोरों ने एक लाख रुपये पार कर लिए। उन्होंने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव आंसन खुर्द निवासी मंजू ने बताया कि छह और सात फरवरी को उसके भतीजे और भतीजी की शादी है। चार दिसंबर को वह पिता कंवर सिंह और माता शिक्षा देवी के साथ हलवाई हट्टा की मार्केट में सामान खरीदने के लिए आई थी। उन्होंने सबसे पहले बर्तन खरीदकर पेमेंट की। फिर एक और दुकान में सामान खरीदा। जब तीसरी कपड़ों की दुकान पर पहुंचे तो बैग में रखी पॉलिथीन गायब थी। मंजू के मुताबिक, उसमें 50-50 हजार की दो गड्डी नोटों की रखी थी। मंजू ने बताया कि बैग कटा हुआ था। आशंका जताई कि रास्ते में किसी ने बैग काटकर रुपये पार कर दिए।
मंजू ने बताया कि बैग की दूसरी जेब में 50 हजार रुपये और रखे हुए थे, जो आरोपी के हाथ नहीं लगे और वे बच गए। उन्होंने रुपये चोरी के होने के बाद अलग अलग कई दुुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, टीम आस पास लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही चोरों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
महिला के गले से दो तोले की चेन तोड़कर भागे बाइक सवार झपटमार
पानीपत।सेक्टर 24 स्थित वीर शिवाजी पार्क के पास मकान के बाहर बैठी महिला के गले से बाइक सवार दो झपटमार चेन तोड़कर फरार हो गए। चांदनी बाग थाना पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
सेक्टर 24 निवासी संजय कुमार ने बताया कि वीर शिवाजी पार्क के पास उनका मकान है। पांच दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी मां मकान के बाहर बैठी हुई थी। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो आरोपी आए और मां के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। वारदात के समय मां को चोट भी लगी। मां ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई , लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें