फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा: गुस्साए परिजनों ने कर दी कुत्ते की हत्या, क्रॉस FIR दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 07:36 PM IST
शाहिल शर्मा पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा: गुस्साए परिजनों ने कर दी कुत्ते की हत्या, क्रॉस FIR दर्ज

सार

पालतू कुत्ते ने पड़ोस के बच्चे को काट लिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। गुस्साए बच्चे के परिजनों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। ऐसे में दोनों पक्षों ने क्रॉस FIR दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
बच्चे को काटा तो परिजनों ने कर दी कुत्ते की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुटानी रोड दलबीर नगर में एक पालतू कुत्ते ने पड़ोस के बच्चे को काट लिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। गुस्साए बच्चे के परिजनों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना किला में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, कुत्ते के शव को गड्डे से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया है।

विज्ञापन


बीते 31 मई की थी घटना 

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दलबीर नगर की मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाली रेणू ने जर्मन शैफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। 31 मई को कुत्ते ने उसके छोटे बेटे यश पर हमला कर दिया था। कुत्ते ने बच्चे के सिर और शरीर के अन्य अंगों को काटा था जिससे वह घायल हो गया था। बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जब उन्होंने कुत्ते के मालिक से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उन्हीं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस ने कुत्ते की मालिक रेणू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रेणू ने भी थाने में शिकायत देकर बताया कि 31 मई की शाम को करीब छह बजे वह कुत्ते के साथ घर के बाहर बैठी थी। उसी समय पड़ोसी राका अपने छह साल के बच्चे के साथ वहां से गुजर रहा था। बच्चे की हरकत को देखकर कुत्ता भौंक पड़ा। जिस पर राका ने अपने बेटे से कहा कि कुत्ते के सिर में ईंट मारो। जैसे ही उसने ईंट मारी तो कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। उन्होंने इस पर माफी मांगी और बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने को कहा लेकिन राका ने कुत्ते को जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने घर में घुसकर कुत्ते को मारा 

इसके बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस गया और कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते को पीटकर अधमरा कर दिया और रस्सी में बांधकर कॉलोनी के खाली प्लॉट में एक गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया जिससे कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने रेणू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325, 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

कुत्ते के शव का करवाया पोस्टमार्टम

दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को कुत्ते के शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया। जहां पर पशु चिकित्सक ने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम किया।

कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया था जिसके बाद बच्चे के परिजनों पर कुत्ते की हत्या करने के आरोप हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। -श्रीनिवास, प्रभारी थाना किला



ये भी पढ़ें: जमीनी विवाद में अपहरण: मौका पाते ही गाड़ी से कूदा सरपंच हिमाचल, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें