फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पानीपत के समालखा में गोली मारकर युवक की हत्या, शव रजवाहे में फेंका; जौरासी गांव की घटना

Thu, 19 Feb 2026 12:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

जौरासी गांव में रजवाहे में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समालखा में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव रजवाहे में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। आस-पास के क्षेत्र में शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह जौरासी गांव में रजवाहे में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आंख में गोली मारकर युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका गया है। पुलिस ने शव कब्जे मेंलेकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं ओर पर हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका गया है। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन


डीएसपी आत्मराम ने बताया कि हत्या का शव रजवाहे में फेंका गया है। फिलहाल शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें