फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बेवफा पत्नी को मेरा चेहरा न दिखाना, रात दो बजे मैं खत्म हो जाऊंगा... इंस्टा स्टोरी लगा उठाया ये कदम

Mon, 17 Jun 2024 07:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत की गोपाल कॉलोनी में पत्नी के मायके में रहने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि बेवफा पत्नी को मेरा चेहरा न दिखाना। साथ ही लिखा था कि आज रात दो बजे मैं खत्म हो जाऊंगा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत की गोपाल कॉलोनी में एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक पत्नी के छोड़कर मायके चले जाने से परेशान था। कई बार मिन्नतें करने के बाद भी उसने आने से इंकार कर दिया था। युवक ने रविवार रात को आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा अपने फोटो के साथ लिखा था बेवफा पत्नी को मेरा चेहरा न दिखाना, न ही मेरी डेड बॉडी को हाथ लगाने देना।

विज्ञापन


वह दो बजे मर जाएगा। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना पर पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौसेरे भाई मोनू ने बताया कि अमित (21) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला था। वह नौ साल से परिवार के साथ गोपाल कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह ऊपर पहली मंजिल पर किराये पर रहते हैं। अमित भूतल पर रहता था। अमित रविवार रात नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था।
विज्ञापन


जब सुबह आठ बजे तक अमित का कमरा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अमित की मां फूलत्यारी ने उसको काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने एक छोटे बच्चे को उठाकर दरवाजे के ऊपर बने सुराख से झांकने के लिए कहा। बच्चे ने बताया कि अमित ने फंदा लगा लिया है।

इसके बाद पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया और पुलिस को बुलाया गया। उन्हें सुबह पता चला कि अमित ने रात लगभग 12 बजे सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाते हुए लिखा था कि बेवफा पत्नी को उसका चेहरा न देखने देना। उसकी डेड बॉडी को हाथ न लगाने देना। वह दो बजे मर जाएगा। वह फांसी लगाएगा। अमित की एक साल पहले बेबी के साथ शादी हुई थी।

उसकी पत्नी छह माह पहले अपने मायके में उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिले के गांव गुर्जरपुर चली गई थी। अमित बहुत परेशान रहता था। अमित उसको कई बार लेने गया लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया। कई बार इस संबंध में पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब अमित के परिजनों व उसके दोस्तों का रो रोकर बुरा हाल है। अमित सात बहन भाईयों में तीसरे नंबर का था। वह असंध रोड स्थित एक सीमेंट की दुकान में काम करता था।
 
पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें