फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं रहेगी... घर में घुस प्रेमिका, उसके पति पर चाकू से हमला

Thu, 27 Jun 2024 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/बापौली (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पानीपत में घर में घुस प्रेमिका व उसके पति पर चाकू से हमला कर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। आरोपी बोला कि तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं रहेगी। घायलों को नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के रसलापुर गांव में एक युवक ने प्रेमिका और उसके पति पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले हमले के दौरान आरोपी युवक ने प्रेमिका से कहा कि अगर वह उसकी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होने देगा। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ विवाहिता लिव-इन में रही थी, लेकिन कुछ समय पहले ही उसे छोड़कर दोबारा पति के पास आ गई थी।

रसलापुर गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका पिछले पांच साल से पड़ोसी फिरोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह फिरोज के साथ लिव इन में रहने भी लगी थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और वह फिर पति के पास आकर रहने लगी। इसके बाद से आरोपी फिरोज उस पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


वह कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी। उसने फिरोज को समझाने के लिए 22 जून को फोन किया। इस दौरान फिरोज बार-बार उसे कहता रहा कि कौन बोल रहा है? फिरोज ने यह रिकॉर्डिंग कर उसके पति के पास भी भेज दी। 24 जून को वह अपनी ससुराल रसलापुर वापस आ गई। वह अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी।

तभी रात 12 बजे के करीब फिरोज चाकू लेकर घर में आ धमका और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी चाकू से हमला किया। शोर शराबे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दंपती ने आरोपी फिरोज से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बापौली पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि महिला और उसके पति पर हमला किया गया है। उनका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें